Directions (1-5): नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में एक रिक्त स्थान छूटा हुआ है और उसके पांच शब्द सुझाए गए हैं। इनमें से कोई एक उस रिक्त स्थान पर रख देने से वह वाक्य एक अर्थपूर्ण वाक्य बन जाता हैं। सही शब्द ज्ञातकर उसके क्रमांक को उत्तर के रूप में अंकित कीजिए, दिए गए शब्दों में से सर्वाधिक उपयुक्त का चयन करना है।
Q1. न मैं किसी की उपेक्षा करता हूँ न किसी प्रकार की …………।
(a) उम्मीद
(b) इच्छा
(c) अपेक्षा
(d) लालसा
(e) इनमें से कोई नहीं
Q2. जिसकी ………… होती है, उसका विनाश निश्चित है।
(a) व्युत्पत्ति
(b) निष्पत्ति
(c) संपति
(d) उत्पत्ति
(e) इनमें से कोई नहीं
Q3. उत्कर्ष और ………… जीवन के अनिवार्य अंग हैं।
(a) विकर्ष
(b) विमर्श
(c) संघर्ष
(d) अपकर्ष
(e) इनमें से कोई नहीं
Q4. ब्रह्म सत् चित् ………… स्वरूप है।
(a) ज्ञान
(b) आनंद
(c) सुख
(d) शिव
(e) इनमें से कोई नहीं
Q5. कफ और पित्त ………… के बिना पंगु हैं।
(a) बात
(b) शात
(c) भात
(d) वात
(e) इनमें से कोई नहीं
Directions (6-10): नीचे दिया गया प्रत्येक वाक्य चार भागों में बाँटा गया है जिन्हें (A), (B), (C) और (D) क्रमांक दिए गए हैं। आपको यह देखना है कि वाक्य के किसी भाग में व्याकरण, भाषा, वर्तनी, शब्दों के गलत प्रयोग या इसी तरह की कोई त्रुटि तो नहीं है। त्रुटि अगर होगी तो वाक्य के किसी एक भाग में ही होगी। उस भाग का क्रमांक ही उत्तर है। अगर वाक्य त्रुटिरहित है तो उत्तर (E) दीजिए।
Q6. बुरे-सा-बुरा आदमी भी (A)/ अपने पारिवारिक (B)/ सदस्यों के प्रति (C)/ सद्भाव रखता है (D)/ कोई त्रुटि नहीं (E)
(a) A
(b) B
(c) C
(d) D
(e) E
Q7. संक्षेपीकरण करने की कला में (A)/ पारंगत होने के लिए (B)/ विद्यार्थियों को इसका (C)/ निरंतर अभ्यास करना चाहिए। (D)/ कोई त्रुटि नहीं (E)
(a) A
(b) B
(c) C
(d) D
(e) E
Q8. आपका पत्र मिला (A)/ और आशा करता हूँ कि (B) भविष्य में भी इसी प्रकार (C)/ तुम्हारा कृपा पत्र मिलता रहेगा (D)/ कोई त्रुटि नहीं (E)
(a) A
(b) B
(c) C
(d) D
(e) E
Q9. जब से मिठाई घर में (A)/ आई है (B)/ तभी से विनय मिठाई खाने के लिए (C)/ सत्याग्रह कर रहा है (D)/कोई त्रुटि नहीं (E)
(a) A
(b) B
(c) C
(d) D
(e) E
Q10. यह एकदम असम्भव सा (A)/ प्रतीत होता है (B)/ कि सामने शिकार देख कर भी (C)/ शेर चिंघाड़ना शुरू न करे। (D)/ कोई त्रुटि नहीं (E)
(a) A
(b) B
(c) C
(d) D
(e) E
Solutions
S1. Ans.(c)
S2. Ans.(d)
S3. Ans.(d)
S4. Ans.(b)
S5. Ans.(d)
S6. Ans.(a)
S7. Ans.(a)
S8. Ans.(d)
S9. Ans.(d)
S10. Ans.(d)










NICL Assistant Mains Exam Date 2026 Out ...
SBI Data Leak Shock! 3.75 Lakh Customer ...
UIIC AO Admit Card 2026 Out: Download Li...

